एंटी रोमियो स्क्वाड ने थाना पैकोलिया व हर्रैया जनपद बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा बाजार, बैरिहवा, हसीनाबाद, पुरैना खास, पचपेड़वा चौराहा, असनहरा, जलेबीगंज, मुसहा, कुर्दा, अमहटघाट, कटरा काली माता मंदिर, संसारीपुर, कस्बा हर्रैया व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया। डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय, भीटी मिश्र में बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई।