बरेली के भोजीपुरा स्थित पिपरिया गांव में अवैध रूप से निर्मित मस्जिद पर सदर तहसील प्रशासन की टीम ने शनिवार को बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में मस्जिद को जमीदोंज कर दिया गया। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मस्जिद राजस्व अभिलेखों में गाटा 1474 पर श्रेणी-5 की सरकारी बंजर भूमि पर बनी हुई थी। इस जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार, इस अवैध ढांचे को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है।