फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मुश्किल भरा सफर, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं; देखें वीडियो

मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 08:36 PM IST

त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे कामगारों की भीड़ के चलते रविवार को ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी का आलम दिखा। बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ रही। शहर के दोनों बस अड्डों पर भी भीड़ के चलते अव्यवस्थाएं रहीं। रेलवे की ओर से कई त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने के बावजूद भीड़ के चलते सीटें कम पड़ गईं। रविवार को बरेली जंक्शन होकर गुजरने वाली अमृतसर एक्सप्रेस, जम्मूतवी, जनता एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस व पदमावत एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। आरक्षित बोगियों का हाल जनरल जैसा था। इस वजह से बरेली जंक्शन से सवार होने वाले यात्रियों को परेशानी आई। ट्रेनों में सीट न मिलने पर यात्री जब सेटेलाइट व पुराना बस अड्डा पहुंचे तो गंतव्य की बस देरी से मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें