बांदा में दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की शादी टूटने से आहत पिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़के वालों को पहले ही दहेज दिया गया था लेकिन शादी से एक दिन पहले उन्होंने और ज्यादा दहेज की मांग की जिसे वो लड़कीवाले पूरी न कर सके। दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने बारात लाने से इनकार कर दिया।