यूपी के बहराइच में एसओजी और पुलिस टीम ने बड़ी चोरी का खुलासा किया है। टीम ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात इलाके में व्यापारी के घर चोरी हुई थी। पकड़े गए चोरों के पास से सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों की नकदी बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह प्रेमिका की जरूरतें पूरा करने के लिए चोरी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना आशिक अली, साबान, विजय घोसी एवं रंजीत सोनी शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी किया गया 80 फीसदी सामान बरामद कर लिया गया है।