बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Storm wreaks havoc in Chambal: 4 killed in Morena due to tree falling and trolley overturning

चंबल में आंधी का कहर: मुरैना में पेड़ गिरने और ट्रॉली पलटने से चार की मौत, भिंड में बच्ची समेत पांच की गई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 01:35 PM IST
Storm wreaks havoc in Chambal: 4 killed in Morena due to tree falling and trolley overturning
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक साथ प्री-मानसून की बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है। वहीं, गुरुवार की रात 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी कहर बनकर आई। इस दौरान कई हादसे हुए। मुरैना में 4 और भिंड में 9 साल की बच्ची सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ग्वालियर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग गिर गए। घाटमपुर रोड पर एक कार के ऊपर पेड़ और बिजली का पोल गिर गया।

जानकारी के अनुसार, मुरैना में रात 10:30 बजे सबलगढ़ के जाबरौल गांव में आंधी से भूसे से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से सोनू कुशवाह की मौत हो गई। दिमनी के रमपुरा के हार में सो रहे श्रीराम कुशवाह पर पेड़ गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। माताबसैया में लक्ष्मी और अंबाह में रामदुलारी माहौर की टीनशेड गिरने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: कछुए भगवान विष्णु का कच्छप अवतार, सुख-समृद्धि देते हैं, पर घर में रखना अपराध; इनकी खूब मांग

तेज आंधी से छह दर्जन स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। कई जगहों पर बिजली के पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रही। गोहद के बड़ेरा गांव में मकान पर लगी सीमेंटेड चादर आंगन में सो रही 9 साल की अंजलि उर्फ अंजो बघेल के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। नयापुरा में आंगन में सो रही चंद्रकली गोयल के सिर पर पत्थर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसके अलावा, दतिया जिले में आंधी से 70 से अधिक बिजली पोल टूट गए और 8 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। सेवढ़ा में पेड़ गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिले में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, श्योपुर में आंधी के चलते जिले के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गई। पांडोला में गुरुवार शाम 4:30 बजे 15 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। इसके बाद शिवपुरी में रात 11 बजे आंधी शुरू हुई, जिसके चलते बिजली कंपनी ने सप्लाई बंद कर दी।

ये भी पढ़ें: रेप के बाद नॉनवेज खिलाया और कलावा निकलवा लिया, शिक्षक ने 150 छात्राओं को बनाया शिकार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में बने लो प्रेशर से मानसून को करंट मिलेगा, लेकिन यदि यही सिस्टम आसपास की नमी खींच लेता है तो मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। ऐसे में यह केरल में कुछ दिन अटक सकता है। मध्य प्रदेश में मानसून 16 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोहाली में एक्साइज विभाग ने देर रात दी रेस्टोरेंट में दबिश, चंडीगढ़ की शराब-बीयर बरामद

23 May 2025

वाराणसी में युवक की हत्या के बाद कार में शव रख जा रहे थे ठिकाने लगे

23 May 2025

म्यांमार के परिवार से सीओ सिटी ने की पूछताछ, शक्तिनगर मोहल्ले में आठ साल से रह रहा यह परिवार

22 May 2025

ईदगाह स्टेशन की बदली सूरत...पीएम ने किया लोकार्पण, डीआरएम पर भड़क गए विधायक

22 May 2025

आगरा में आंधी का कहर...यमुना किनारा पर आंबेडकर पुल की गिरी रेलिंग

22 May 2025
विज्ञापन

आगरा में आंधी का कहर...ताज के पास गिरा पेड़, मची अफरातफरी

22 May 2025

नशे को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान...माउथ एनालाइजर से हो रही जांच

22 May 2025
विज्ञापन

कानपुर आतंकी हमले को लेकर चकेरी एयरपोर्ट पर की गई मॉकड्रिल

22 May 2025

वृंदावन में बिजली संकट से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, विद्युत विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

22 May 2025

मैनपुरी के इस कस्बे में बनेगा थाना...एसपी ने किया निरीक्षण, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

22 May 2025

पीड़ित 10 छाेटे दुकानदारों को 25-25 हजार दिलाने का आश्वासन, सतीश महाना ने अग्निकांड स्थल का किया निरीक्षण

22 May 2025

रील बनाने के चक्कर में 20 फीट ऊंचाई से नहर में कूद रहे युवा

22 May 2025

लक्सर और रुड़की के बीच का सफर अब मिनटों में होगा तय, आरओबी का निर्माण होगा जल्द शुरू

22 May 2025

वाराणसी में युवक की हत्या, पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

22 May 2025

अलीगढ़ के इगलास में गोंडा मार्ग स्थित आंबेडकर नगर में घर की छत पर चढ़ा एक सांड़

22 May 2025

ट्रेन से शराब की तस्करी...दिल्ली से बिहार भेजा गया माल, चुनाव में खपाया जाना था

22 May 2025

हाथरस सिटी स्टेशन पर हुए विकास कार्याें का लोकार्पण करने पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी

22 May 2025

चेहरे पर पेंटिंग... बच्चों ने दिया प्रकृति से प्यार का संदेश

कपूरथला के नडाला में हाईवोल्टेज तारों में स्पार्किंग से तूड़ी जलकर राख

Meerut: संगोष्ठी का आयोजन किया

22 May 2025

Meerut: आंधी के कारण मकान पर गिरा पेड़ा

22 May 2025

Meerut: सड़क पर पीने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

22 May 2025

Meerut: शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

22 May 2025

Ujjain News: जय गुरुदेव के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री डॉ यादव, संतों को देखकर लगता है हमने ईश्वर को देख लिया

22 May 2025

Watch Video: रोहतांग दर्रा में आपस में भिड़े पर्यटन कारोबारी, जमकर चले लात-घूंसे

22 May 2025

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई, 20 अवैध कॉलोनी ध्वस्त, 250 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

22 May 2025

त्वरित जांच रिपोर्ट मिलने का दावा खोखला, 24 घंटे करना पड़ता इंतजार

22 May 2025

झज्जर: पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर लीक होने पर झुलसे चार मजदूर, मचा हड़कंप

बांदा में प्रदर्शनी में बिजली चालित झूले में उतरा करंट, ऑपरेटर भर्ती

22 May 2025

गैंगस्टर में 25 हजार का इनामी उड़ीसा से गिरफ्तार, तीन साल से चल रहा था फरार

22 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed