{"_id":"68301d2b754d940c330abc94","slug":"video-cbi-will-investigate-vimal-negis-death-case-this-is-what-the-family-said-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीबीआई करेगी विमल नेगी माैत मामले की जांच, भाई ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई करेगी विमल नेगी माैत मामले की जांच, भाई ने ये कहा
हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी माैत मामले की जांच हिमाचल हाईकोर्ट ने सीबीआई को साैंपने के आदेश पारित किए हैं। शुक्रवार सुबह न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। दिवंगत विमल नेगी के बड़े भाई सुरेंद्र नेगी ने कहा कि जिन अधिकारियों ने हमारे भाई के केस को दबाने की कोशिश की, उसके खिलाफ हम दोबारा सड़कों पर उतरेंगे। जब हम विमल के शव को लेकर निगम मुख्यालय पहुंचे थे, तभी हिमाचल सरकार पर विश्वास खत्म हो गया था। बहुत सारे तथ्यों को दबाने का प्रयास किया। कोर्ट पर पूरा विश्वास था। पुलिस ने मामले में कोई काम नहीं किया। भाई के शव के पास ही मोबाइल व पेन ड्राइव था, इसकी तस्वीरें भी पुलिस को भेजी गई थीं, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं की ही जांच शुरू कर दी गई। विमल नेगी न्याय मंच के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आज उच्च न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। इस मामले में राजनीति होती रही और मामले को दबाने में परोक्ष रूप से सुक्खू सरकार का हाथ रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।