Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
New building of Defence Estate Office will be constructed in Ambala at a cost of Rs. 9.20 crore, office will be air conditioned
{"_id":"6830293b230a0bea0a0e0afe","slug":"video-new-building-of-defence-estate-office-will-be-constructed-in-ambala-at-a-cost-of-rs-920-crore-office-will-be-air-conditioned-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में 9.20 करोड़ की लागत से बनेगी रक्षा संपदा कार्यालय की नई इमारत, कार्यालय होगा वातानुकूलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में 9.20 करोड़ की लागत से बनेगी रक्षा संपदा कार्यालय की नई इमारत, कार्यालय होगा वातानुकूलित
छावनी के सेन्य क्षेत्र में रक्षा संपदा कार्यालय व रिहायशी कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। शुक्रवार को रक्षा संपदा कार्यालय में नई इमारत के निर्माण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा संपदा के महानिदेशक जीएस राजेस्वरन और प्रधान निदेशक पश्चिमी कमान शोभा गुप्ता मौजूद रहे।
नई इमारत का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग 4.3 एकड़ में नई इमारत बनेगी। इसमें कार्यालय पूरी तरह से वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जाएगा। वहीं रक्षा संपदा अधिकारी के लिए घर और स्टाफ क्वार्टर्स का भी निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य एक वर्ष के अंतराल में पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर अंबाला के रक्षा संपदा अधिकारी दमनप्रीत सिंह सहित कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।