फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैठक में सपा सांसद के सामने भिड़े नेता, समर्थकों में चले लात-घूंसे

Arun Parashar Updated Thu, 09 Jul 2026 07:34 PM IST

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को अनुशासन तार-तार हो गया। बलिया के सांसद सनातन पांडेय के सामने ही मथुरा के सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तोमर में मंच पर बैठने के मुद्दे पर बहस के बाद हाथापाई हो गई। इसके बाद दोनों के समर्थकों में लात-घूंसे चल गए। 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ब्राह्मणों को साधने के लिए बुधवार को आगरा आए थे। 5 अगस्त को लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई जाएगी, जहां ब्राह्मण सम्मेलन होगा। इसके लिए बुधवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद से ब्राह्मण समाज के पार्टी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं फ्रंटल संगठनों की बैठक आयोजित की गई थी। दोपहर करीब एक बजे जिला कार्यालय पर बैठक के दौरान मंच पर बैठने को लेकर मथुरा से सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और मथुरा से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तोमर के बीच बहस हो गई। बैठक खत्म होते ही कार्यालय परिसर में दोनों जिलाध्यक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। करीब 20 मिनट तक दोनों जिलाध्यक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कार्यालय से बाहर निकलते ही दोबारा धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मथुरा के सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को गाड़ी में बिठाकर रवाना कर दिया। इस दौरान सपा कार्यालय के बाहर जाम लग गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें