फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Arun Parashar Updated Sun, 05 Apr 2026 06:20 PM IST

आगरा के सिकंदरा स्थित श्रीजीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। वाधवा रबर सोल फैक्ट्री से उठती आग की लपटों को देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उप निरीक्षक आशीष त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फैक्ट्री में मौजूद रबर सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है,जिससे दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें