जम्मू कश्मीर के पहलगाम में एक दिन पहले हुआ आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस आतंकी हमले के विरोध में पूरा देश है। गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट के सामने मुख्य गेट पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूंका और आतंकियों, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।