राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में यज्ञो वै विष्णुः की शुरुआत आज से हो गई। नौ दिवसीय आयोजन के दौरान काशी विश्वनाथ कारीडोर के में नीलकंठ महादेव के समीप यज्ञ की विधि बनाकर वैदिक ब्राह्मण द्वारा योग अनुष्ठान किया जा रहा है। त्रंबकेश्वर हाॅल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में साउथ से श्रद्धालु मौजूद रहे।