बौलिया-लहरतारा पुल के पास स्थित आकाश बिल्डर्स कॉलोनी में कई महीनों से नाले और सीवर का गंदा पानी भर रहा है। इससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। जलभराव के कारण दुर्गंध और गंदगी से लोग परेशान हैं। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान कराने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।