फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: डाक मतपत्र से जुड़े मामले में ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शाह का घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस का आदेश

Tue, 25 Aug 2026 05:49 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Aug 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-25th-august-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी रहने के आसार हैं, जबकि केरल के सात जिलों में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को डाक मतपत्र से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। ईरान में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ समझौते को लेकर तेहरान ने कड़ा रुख दिखाया है। उधर, अमेरिका ने ईरान के साथ आर्थिक संबंध रखने वाले देशों को प्रतिबंध की चेतावनी दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और अवैध आव्रजन के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। टाटा संस में उत्तराधिकारी और चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर सितंबर में अहम चर्चा हो सकती है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी के भीतर गुटबाजी का मामला फिर सामने आया है। राज्य में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर भी नई पाबंदी लगाई गई है। ब्रिटेन में सड़क हादसे के बाद खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो हटाने को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग सिस्टम को अपग्रेड करने जा रहा है। मनोरंजन जगत में 'स्त्री 2' के स्टंट को लेकर नया खुलासा हुआ है। वहीं, इंग्लैंड ने नाइटक्लब मामले की जांच के बीच पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ब्रायडन कार्स को बाहर कर दिया है।  एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-25th-august-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026
राज्यों में तेजी से बदल रहा मौसम - फोटो : पीटीआई
Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार, उत्तराखंड-केरलम में IMD का अलर्ट; कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरलम के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी मानसून ट्रफ का असर बना रहेगा। इस दौरान मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की और कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर
top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-25th-august-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)
ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत: पोस्टल बैलेट से मतदान संबंधी आदेश को मिली मंजूरी, मध्यावधि चुनाव पर क्या असर?
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डाक मतपत्र से मतदान को प्रतिबंधित करने वाले कार्यकारी आदेश को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनका प्रशासन आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले इसे कितना लागू कर पाएगा। इस निर्णय से अतिरिक्त अदालती चुनौतियों की संभावना बनी हुई है, जो ट्रंप के आदेश को और धीमा कर सकती हैं। अमेरिकी डाक विभाग (US Postal Service) ने पिछले सप्ताह आदेश को लागू करने की अपनी योजना बताई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-25th-august-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026
आसिम मुनीर, मोहम्मद बाघेर गालिबाफ - फोटो : एएनआई
तेहरान में मुनीर से मिले गालिबाफ: ईरान ने अमेरिका पर लगाया समझौता तोड़ने का आरोप; चीन ने क्या कहा?
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोमवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। यह मुलाकात तेहरान में हुई। मुनीर ईरान के दौरे पर हैं। इस दौरान गालिबाफ ने अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जून में हुए 14 बिंदुओं वाले समझौते (एमओयू) की शर्तों को बार-बार तोड़ा है। यह समझौता पश्चिम एशिया में जंग खत्म करने और तकनीकी बातचीत के लिए रास्ता बनाने के लिए हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-25th-august-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026
आतंकवाद और घुसपैठ पर सरकार की नई रणनीति क्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Amit Shah: अमित शाह का घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस का आदेश, आतंकवाद से लड़ाई में AI भी अहम; सरकार की क्या तैयारी?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन में देशभर से करीब 850 अधिकारी शामिल हुए। अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ और अवैध आव्रजन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में एजेंसियों को ज्यादा समन्वित और सख्त तरीके से काम करना होगा। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed