फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तबीयत खराब होने पर मां की मौत, बीच रास्ते लाश के साथ बेटे को उतार गए बस के चालक-परिचालक

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 07:54 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में टांडा-बादा नेशनल हाईवे पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास एक वॉल्वो बस में सवार 60 वर्षीय भानुमति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस पर बस चालक और परिचालक ने बेटे राहुल की मदद से इनकार कर दिया। बीच रास्ते बेटे को मां की लाश के साथ उतार दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देख लोगों में चालक-परिचालक के खिलाफ आक्रोश है। अंबेडकर नगर के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के कुराव प्रशनपुर गांव की रहने वाली भानुमति पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उनका बेटा राहुल उन्हें दिल्ली से इलाज करवाकर वॉल्वो बस से घर वापस ला रहा था। रविवार को जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी बाजार से करीब तीन किलोमीटर पहले बस में भानुमति की हालत बिगड़ गई। कुछ ही समय में उनकी सांसें थम गईं। इस दुखद क्षण में राहुल अपनी मां को खोकर पूरी तरह टूट चुका था, लेकिन उसे उम्मीद थी कि बस स्टाफ उसकी मदद करेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। चालक और परिचालक ने मानवता को तार-तार करते हुए राहुल और उसकी मां के शव को टांडा-बादा नेशनल हाईवे पर चांदपुर गांव की पुलिया के पास सड़क पर उतार दिया। सुनसान जगह पर राहुल अपनी मां के शव के पास अकेला खड़ा मदद की गुहार लगाता रहा। उसने तुरंत अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए। इस दौरान राहुल का दर्द और असहाय देख स्थानीय लोगों का भी दिल पसीज गया। इस घटना की सूचना जब सेमरी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र से मांगी गई, तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है। हर कोई बस चालक और परिचालक के इस असंवेदनशील रवैये की आलोचना कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें