यूपी के सुल्तानपुर में भदैंया में टमाटर का ठीक दाम न मिलने पर किसान ने फसल जोत दी। महंगे दाम का हाइब्रिड बीज व बेहतर उत्पादन के लिए कीटनाशक का प्रयोग करने के बाद टमाटर की फसल तैयार की। अब बाजार में इसके दाम गिर गए। दाम इतने गिरे कि लागत निकालना भी मुश्किल हो रही है। इसो तोड़कर मंडी तक ले जाने का खर्चा अलग आता है। इसलिए किसान ने फसल जोत दी।