{"_id":"67dfc366e6aab63acf088293","slug":"video-lord-ranganath-came-out-sitting-on-60-feet-high-chariot-made-of-175-years-old-sandalwood-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 175 वर्ष पुराने चंदन से निर्मित 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर निकले भगवान रंगनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 175 वर्ष पुराने चंदन से निर्मित 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर निकले भगवान रंगनाथ
उत्तर भारत में दक्षिणात्य शैली के सबसे विशाल श्री रंग मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी को भव्य ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत भगवान गोदा रंगमन्नार का रथयात्रा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ठाकुर जी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े और भक्तों में विशालकाय रथ खींचने की होड़ मच गई। लगभग 175 वर्ष पुराने चंदन से निर्मित 60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान होकर भगवान रंगनाथ भक्तों को दर्शन देने निकले। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच ठाकुर रंगनाथ भगवान को श्री देवी और भूदेवी संग पालकी में विराजित कर ज्योतिष गणना अनुसार मेष लग्न में रथ यात्रा प्रारंभ की गई। जैसे ही सात कूपे का धमाका और काली के स्वर ने रथ खींचने का संकेत दिया, भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।