{"_id":"67dfc2e11871735b0c096bd0","slug":"video-nsui-student-leaders-said-spu-scam-is-playing-with-the-interests-of-students-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा एसपीयू घोटाला छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा एसपीयू घोटाला छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने आज एसपीयू घोटाले पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की, जिसमें एसपीयू घोटाले के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और इस मामले में 300 से अधिक छात्रों के भविष्य को बचाने और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पर प्रकाश डाला गया। एनएसयूआई के प्रतिनिधियों ने बताया कि एसपीयू घोटाला छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ है और इसके खिलाफ आवाज उठाना आवश्यक है। उन्होंने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह किया। इसके अलावा, एनएसयूआई ने एसपीयू द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई का मानना है कि यह नोटिफिकेशन फर्जी है और छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास है जिसकी आधिकारिक जांच होनी चाहिए। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा कि इस मामले में आधिकारिक जांच की जाएगी और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। एनएसयूआई ने एसपीयू के घोटाले के खिलाफ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी से मुलाकात की है और इस मुद्दे पर चर्चा की है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों को न्याय नहीं मिलता है और छात्र हित में निर्णय नहीं आता है, तो वे पूरे हिमाचल प्रदेश में एसपीयू के अधीन आने वाले कॉलेजों में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, एनएसयूआई भूल हड़ताल पर बैठेगी और आवश्यकता पड़ने पर तालाबंदी भी करेगी। एनएसयूआई ने छात्रों से एकजुट होने और अपने अधिकारों की लड़ाई में सहयोग करने का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।