Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : Announcement of reward of one lakh to person who cuts tongue SP Rajya Sabha MP Ramji Lal Suman
{"_id":"67dfb29c1d05aadf74078f82","slug":"video-announcement-of-reward-of-one-lakh-to-person-who-cuts-tongue-sp-rajya-sabha-mp-ramji-lal-suman-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सपा सांसद की जीभ काटने वाले को एक लाख इनाम..हिंदू महासभा का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सपा सांसद की जीभ काटने वाले को एक लाख इनाम..हिंदू महासभा का एलान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के शुक्रवार को राज्यसभा में दिए बयान पर बवाल मच गया है। आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सपा सांसद के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसद के खिलाफ तहरीर दी। महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि तहरीर के आधार पर 24 घंटे में मुकद्दमा दर्ज नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। तहरीर देने के बाद संजय पैलेस में स्पीड कलर लेब के सामने सपा सांसद का पुतला फूंका। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि सपा सांसद के बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। महासभा की महिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा जो राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटेगा उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही हिंदू महासभा ने सपा सांसद के डीएनए टेस्ट की मांग भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।