फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धान खरीद शुरू नहीं हुई तो घेरेंगे डीएम कार्यालय, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

प्रगति चंद Updated Sat, 17 Jan 2026 08:25 PM IST

सोनभद्र में धान क्रय केंद्रों पर खरीद बंद होने के विरोध में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने हाट शाखा धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। इसे किसानों के साथ धोखा करार दिया। चेतावनी दी कि सोमवार से धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो वह कलेक्ट्रेट का घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि किसानों को पिछले पांच दिनों से धान बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिले में खरीद पूरी तरह ठप है। उन्होंने बताया कि जब क्रय केंद्र प्रभारी से बातचीत की गई तो बोरे की कमी का हवाला देकर वह वहां से चले गए। प्रमोद यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार से धान खरीद शुरू नहीं हुई, तो सपा कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना देगी। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को लगातार परेशान कर रही है। शासनादेश के अनुसार धान खरीद फरवरी तक होनी है। प्रदर्शन में सपा नेता सरोज पटेल, कृष्ण कुमार, सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, दशरथ कुशवाहा, दीपक सिंह यादव आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें