फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हेड कांस्टेबल विभोर कुमार का पैतृक गांव नाला में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

प्रत्युष शर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 11:39 PM IST

शामली। हेड कांस्टेबल विभोर कुमार मेरठ के शर्मा नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। विभोर मेरठ में ही तैनात थे। बुधवार देर रात किसीकारण वश: उनके कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वह मूल रूप से शामली के नाला गांव के रहने वाले थे। चचेरे भाई विशाल ने बताया कि विभोर वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेरठ में तैनात थे। मंगलवार की रात करीब 9 बजे उन्होंने पत्नी अंशू को कॉल कर आग लगने की जानकारी दी थी, लेकिन आग कैसे लगी, यह नहीं बताया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद विभोर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नाला लाया गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच शामली और मेरठ पुलिस ने संयुक्त रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद शमशान घाट पर उनके 6 वर्षीय पुत्र शिवांश ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। पीड़ित परिवार को हर कोई सांत्वना दे रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें