शाहजहांपुर के मिर्जापुर कस्बे में हेयर सैलून में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक लंगूर सैलून के अंदर घुस आया। बाल कटवा रहे लोग सैलून से बाहर भाग गए। लंगूर ने एक-एक शीशे के सामने कुर्सी पर बैठकर अपनी शक्ल देखी। इस बीच दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लंगूर की हरकतें देखकर लोग हंसते हंसते लोटपोट हो गए। कुछ देर बाद लंगूर तेजी से बाहर की ओर भाग गया।