फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Apr 2026 11:24 PM IST

मेरठ के सरधना में कालंद चुंगी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों और भीषण गर्मी के कारण आसपास के मकानों तक इसका असर पहुंचा, जिससे घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि नगर निवासी शौकीन का कालंद चुंगी पर स्क्रैप का गोदाम है। वह गुरुवार शाम गोदाम बंद कर अपने घर चला गया था। देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का स्क्रैप और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें