मेरठ। सरधना की कालंद चुंगी क्षेत्र में गुरुवार देर रात स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों और गर्मी के चलते आसपास के मकानों तक असर पहुंचा, जिससे घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि नगर निवासी शौकीन का कालंद चुंगी पर स्क्रैप का गोदाम है। वह गुरुवार शाम गोदाम बंद कर घर चला गया था। देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई, जो तेजी से फैल गई।