फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में कारोबारी को लूटने वाले निकले पीएसी जवान...तीन आरोपी गिरफ्तार, दो किलो चांदी और नकदी बरामद

अरुन पाराशर Updated Tue, 06 Jan 2026 06:38 PM IST

मथुरा जंक्शन पर हाथरस के व्यापारी से चांदी लूटने वाले बदमाश नहीं वर्दीधारी निकले। पीएसी के जवानों ने व्यापारी के दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस ने 14 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए एक पीएसी जवान समेत तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीएसी जवान मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव गुद्दर निवासी नरेंद्र, हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव पचावरी निवासी रोहित और गोपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो किलो 452 ग्राम चांदी, 60 हजार रुपये, तमंचा और कार बरामद की है। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भागे हुए आरोपियों में एक और पीएसी का जवान है। दोनों पीएसी के जवान आगरा में तैनात हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें