मथुरा के गोविंद नगर पुलिस ने चांदी कारोबारी की हत्या करने के मामले में भतीजे को गिरफ्तार किया है। उसने गेमिंग एप पर 35 लाख रुपए हारने के बाद वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा था। उसके पास से 46 किलो चांदी और 18 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गोविंद नगर के गुरु कृपा संगम निवासी ललित उर्फ रितेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।