फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति अभियान...एक दिन की तहसीलदार बनी मीनाक्षी, लोगों की सुनी फरियाद

अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:04 PM IST

मथुरा के छाता में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को छाता तहसील में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा मीनाक्षी अग्रवाल पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बाईपास कोसीकलां ने एक दिन के तहसीलदार के रूप में जिम्मेदारी संभाली। एक दिन का तहसीलदार बनने पर मीनाक्षी अग्रवाल ने पूरी तहसील का निरीक्षण किया। सिंगल विंडो सिस्टम, खतौनी रूम और कोर्ट रूम का मुआयना कर तहसीलदार कार्यालय में लोगों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। तहसीलदार छाता सचिन पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। इस संदर्भ में एलएलबी की प्रथम वर्ष की छात्रा को एक दिन का तहसीलदार छाता बनाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें