मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बीती रात पुडरी गांव में प्रधान प्रतिनिधि वीर कुमार यादव के आवास पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना और पुलिस जनसंपर्क को मजबूत करना है। सर्द रात में आयोजित इस चौपाल में एसपी अरुन कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष सिंह, थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी, एसआई दुर्योधन सिंह सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने अलाव तापते हुए गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों से चर्चा की।