मैनपुरी। बस स्टैंड पर बने रैन बसेरे का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने देर रात को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एंट्री रजिस्टर देखा। रैन बसेरे में आराम कर रहे लोगों से भी बातचीत की और उनसे पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं है। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया।