मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार को जनपदीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच रॉयल क्लब ए और रॉयल क्लब बी के बीच खेला गया। इस दौरान सचिव बीडी शुक्ला, विकास मिश्रा, सुनील शुक्ला, पंकज राठौर, राहुल दुबे आदि मौजूद रहे।