मैनपुरी के बेवर के गांव गजियापुर से मंगलवार दोपहर को लापता हुए युवक का शव बुधवार शाम को काली नदी में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। बड़े भाई ने युवक के लापता होने के बारे में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना क्षेत्र के गांव गजियापुर निवासी 40 वर्षीय दिनेश चंद्र का मंगलवार दोपहर को खाना खाने के बाद घर से बाहर चला गया था। जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा, बड़े भाई केदार सिंह ने काफी तलाश किया, मगर पता नहीं लग सका। जिसके बाद परेशान होकर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच व तलाश कर रही थी। इस बीच बुधवार शाम सूचना मिली कि एक युवक का शव काली नदी में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का लोअर व चप्पल नदी के पास पड़ी मिलीं। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, शव की पहचान दिनेश के रूप में होने के बाद पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। परिजन ने बताया कि 15 साल पहले पत्नी छोड़ कर चली गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।