फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Feb 2026 08:18 PM IST

मैनपुरी के घिरोर में भाकियू लोकशक्ति के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में भारत अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रतियां जलाते हुए विरोध जताया गया है। उन्होंने कहा कि भारत का किसान और अमेरिका का किसान एक जैसी परिस्थितियों में खेती नहीं करते हैं। अमेरिका में हजारों एकड़ किलोमीटर तक फैले खेतों के मालिक बड़े कारपोरेट और विशाल फॉर्म संचालक हैं। भारत में अधिकतर किसान एक बीघा दो बीघा तथा एक एकड़ जमीन पर अपनी जीविका चलाते हैं। यही बुनियादी अंतर है जो असमान बनाता है। अंकित शर्मा, मनोज कुमार, राजीव यादव, रामरतन, प्रशांत कुमार, उपेंद्र कश्यप मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें