सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेऊरा वार्ड में कथित धर्मांतरण प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में दर्ज प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।