{"_id":"6a4b66d2713ac4bb0807a149","slug":"video-two-bootleggers-arrested-with-liquor-worth-rs6-million-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 60 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। पंजाब से गोरखपुर और बिहार तक ऑन डिमांड अवैध शराब की सप्लाई हो रही थी। मलपुरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 60 लाख की अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ट्रक को गोरखपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि अवैध शराब की सप्लाई करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शराब की तस्करी होने की सूचना मिली थी। शनिवार रात को मलपुरा के जारुआ कटरा के पास पुलिस ने चेकिंग की। तभी एक ट्रक को रोका गया। इसमें तिरपाल में छिपाकर शराब की 492 पेटियां रखी गई थीं। गुजरात के गांधीनगर निवासी देवड़ा राजू और अजय को पकड़ लिया गया। दोनों ट्रक चालक हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जीरकपुर पंजाब के राहुल ने शराब से भरा ट्रक दिया था। ट्रक गोरखपुर पहुंचने के लिए कहा गया था। राहुल उनके संपर्क में था। पुलिस से बचने के लिए स्क्रैप की बिल्टी दे रखी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।