कानपुर के पनकी में 8 हथियारबंद बदमाशों ने प्लास्टिक फैक्ट्री में घुसकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि रात में बदमाश फैक्ट्री में घुस आए और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 10 लाख की नकदी के साथ पांच लाख की मशीनरी और लैपटॉप लूट ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।