बागपत में एक महिला ने अपने ही पति पर उसके बहनोई के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी लेकिन पति दहेज में बाइक ना मिलने से नाराज था। आरोपी पति ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की और फिर उसे अपने बहनोई के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने पर मजबूर करने लगा। पीड़ित महिला अब तलाक चाहती है साथ ही आरोपी पति और बहनोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है ।