फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Thu, 20 Aug 2026 10:01 PM IST

कासिमाबाद विकास खंड क्षेत्र के पुरानी बाजार से खंड विकास अधिकारी आवास मार्ग होते हुए काली मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजू कुशवाहा, अंकित सिंह, बृजेश आदि ने नाली की सफाई कराने की मांग की है। वहीं एडीओ पंचायत कासिमाबाद धनंजय यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नाली की सफाई जल्द कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें