{"_id":"6a86dbd8133388d6af0e5e31","slug":"video-video-saraya-ka-bugdhha-sa-cara-ora-pana-sata-thana-sa-bjal-gal-rahata-ka-itajara-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरयू की बाढ़ से चारों ओर पानी, सात दिन से बिजली गुल, राहत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरयू की बाढ़ से चारों ओर पानी, सात दिन से बिजली गुल, राहत का इंतजार
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सूरतगंज क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बेलहरी गांव में चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब सात दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं खेतों में खड़ी धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ की मार झेलने के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार की राहत या सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चारों तरफ पानी होने से आवागमन भी प्रभावित हो गया है। बिजली न होने से घरों में अंधेरा है और जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने से धान की फसल बर्बाद होने की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उधर सरयू नदी के उस पार बसे जमका, कहारनपुरवा, परशुरामपुर और फाजिलपुर मजरे भी बाढ़ की चपेट में हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन बस्तियों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण सुरक्षित और सूखा स्थान तक नहीं बचा है। लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति के बावजूद अब तक न तो राहत सामग्री पहुंची है और न ही प्रभावित परिवारों के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।