Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Haryana Irrigation Department mega project underway; ₹5,700 crore to be released with World Bank support.
{"_id":"6a86dd63c6583c9bbe07c870","slug":"video-haryana-irrigation-department-mega-project-underway-rs5700-crore-to-be-released-with-world-bank-support-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सिंचाई विभाग का मेगा प्रोजेक्ट जारी, वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 5700 करोड़ रुपये होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सिंचाई विभाग का मेगा प्रोजेक्ट जारी, वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 5700 करोड़ रुपये होंगे जारी
भिवानी। हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने सर्व कल्याण मंत्र के सहयोग से सिलाई सिखाने वाली कॉलेज छात्राओं पर प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के मेगा प्रोजेक्ट की जानकारी देकर कांग्रेस पर कटाक्ष किये।
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी बवानीखेड़ा कस्बा पहुंची। यहां सर्व कल्याण मंच द्वारा सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची श्रुति चौधरी ने कॉलेज में पढ़ाई के साथ सिलाई सिखाने वाली लड़कियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में श्रुति चौधरी ने सबसे पहले सर्व कल्याण मंच के सामाजिक व महिला उत्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में नहरों के रिमॉडलिंग कर टेल पर पानी पहुंचाने पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये 5700 करोड़ रुपये का वर्ल्ड बैंक व हरियाणा सरकार का सांझा प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें सिंचाई के लिए क्षेत्र वाद करती थी। पर अब पूर्व सीएम स्वर्गीय बंसीलाल की तर्ज पर पूरे प्रदेश में समान काम हो रहा है।
श्रुति चौधरी ने कहा ये 5700 करोड़ रुपये का मेगा प्रोजेक्ट है जो 6 साल में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि लोग पहले की सरकारों के कामों को देख विश्वास नहीं करते थे, लेकिन ये प्रोजेक्ट जब पूरा होगा तो लोगों को काम दिखेगा और काम पर भरोसा भी होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।