{"_id":"6a86dd43aa152f20150d3d3c","slug":"video-ajay-solanki-says-the-bjp-in-the-state-is-divided-into-five-factions-the-protest-is-a-political-gimmick-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अजय सोलंकी बोले- प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी, प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अजय सोलंकी बोले- प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी, प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी
हिमाचल प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को पहले अपना कुनबा संभालना चाहिए। यह टिप्पणी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक अजय सोलंकी ने की। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशभर में चल रहे प्रदर्शनों को राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सोलंकी ने कहा कि भाजपा विपक्ष में है और उसका विरोध करना लोकतांत्रिक धर्म है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष को सरकार का विरोध तथ्यों के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिंदल तर्कहीन विरोध कर राजनीतिक रोटियां सेंकने और लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे कार्यों को भी भाजपा अपना कार्य बताकर श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के अंतिम दौर में बिना बजट और पर्याप्त सुविधाओं के कई संस्थान खोल दिए गए। सोलंकी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू केंद्र के कथित सौतेले व्यवहार के साथ-साथ पिछली सरकार से विरासत में मिली प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं को सुधारने की लड़ाई भी लड़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।