{"_id":"6a86db48b1183ab96109cf6a","slug":"video-rayabral-cana-ka-kalbjara-oura-avathha-bhadaranae-rakana-tahasalvara-tama-gathata-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: चीनी की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने तहसीलवार टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: चीनी की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने तहसीलवार टीमें गठित
रायबरेली: चीनी की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं। बाजार में चीनी की बढ़ते दामों को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रति आढ़ती को चार हजार क्विंटल चीनी भंडारण करने की क्षमता निर्धारित की गई है। अवैध भंडारण और महंगे दाम में चीनी की बिक्री करने वाले कारोबारियों पर सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
दरअसल, इधर, चीनी के एकबारगी दाम बढ़ रहे हैं। इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। बढ़े दाम की वजह से कहीं आढ़तियों की तरफ से कालाबाजारी और अवैध भंडारण न कर लिया जाए, इसको लेकर विपणन विभाग सक्रिय हो गया है। कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए सदर, महराजगंज, लालगंज, ऊंचाहार, सलोन, डलमऊ तहसील में विशेष टीमें गठित की हैं।
टीम में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक और संबंधित मंडी समिति के सचिव को शामिल किया गया है। यह टीमें चीनी आढ़तियों और व्यापारियों के स्टॉक व गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगी। यह कदम कीमतों को नियंत्रित करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इसका मकसद चीनी के अवैध भंडारण, कृत्रिम कमी और जमाखोरी को रोकना। जिले में अब तक चार चीनी आढ़ती वाजपेयी ट्रेडर्स, जायसवाल ट्रेडर्स, देवांग ट्रेडर्स, भानू जायसवाल का नाम सामने आया है। इन सभी से मानक के तहत ही चीनी बिक्री करने के लिए कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।