फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शोभायात्रा में गूंजे प्रभु श्रीराम के जयकारे

अरुन पाराशर Updated Wed, 31 Dec 2025 06:02 PM IST

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य को लेकर बुधवार को एटा के सकीट में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा ब्राह्मण समाज श्रीराम मंदिर से प्रारंभ की गई। इसने मुख्य बाजार, कैलाश चंद्र तिराहा, मोहल्ला चक, पोस्तीखाना, मोहल्ला खरा होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कई जगह मिष्ठान भी वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी विदेश राठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान छोटे पंडित, अंशू प्रजापति, आनंद किशोर वार्ष्णेय, सुबोध दीक्षित, गौतम सिंह सराफ, नंदन वार्ष्णेय, डॉ. संजय उपाध्याय, प्रशांत यादव, प्रथमेश वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें