फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नववर्ष को लेकर एटा में अलर्ट...एएसपी पैदल गश्त पर निकले, ये निर्देश दिए

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Dec 2025 03:18 PM IST

नववर्ष को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर पैदल गश्त किया गया। एएसपी ने कहा कि नववर्ष पर कानून व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में सीओ सिटी राजेश सिंह, डॉग स्क्वायड और भारी पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, प्रतिष्ठित संस्थानों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वायड के माध्यम से गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी बारीकी से जांच की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक अथवा झूठी सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आमजन से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें, पुलिस को सहयोग करें और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए नववर्ष का स्वागत करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें