सदर कोतवाली क्षेत्र के सुखनंदनपुर के पास शनिवार की रात रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खोह निवासी अनुपम पयासी (32) शनिवार को कर्वी निमंत्रण में आया था। यहां से लौटते समय देर रात सुखनंदनपुर के पास कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस ने अनुपम को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मौत हो गई। एसआई इंद्रजीत गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यात्रियों को दूसरी बस से प्रयागराज रवाना किया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।