फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा नए भारत के खिलाफ उठी आंख सलामत नहीं रहेगी, देखें वीडियो

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 11 May 2025 07:43 PM IST

सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि नए भारत के खिलाफ उठने वाली आंख सलामत नहीं रहेगी। ऑपरेशन सिंदूर में विश्व ने इसे देख लिया है। आतंकवाद के खिलाफ सरकार ने जीरो टोलेरेंस की नीति अपनाई। वह रविवार को औराई ब्लॉक सभागार में वन नेशन, वन इलेक्शन पर आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर भाजपा जनता के बीच में जा रही है। उनसे इस पर सलाह मशविरा कर रही है। उन्होंने लोगों को एक राष्ट्र, एक चुनाव के नुकसान और फायदे की बात बताई। कहा कि विकसित भारत का रास्ता इससे ही बनेगा। एक चुनाव होने से सरकार का जहां पैसा बचेगा वहीं जनता को राहत मिलेगी। महीनो तक रूकने वाले विकास कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच कुछ राजनीतिक दल गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें यह समझना होगा कि रणनीति बनाने समर्थन लेने में वक्त लगता है। आज देश की 47 पार्टियों में 32 ने वन नेशन का समर्थन किया है। इस मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन विकास मिश्रा, महेंद्र सिंह, भरतराज सिंह, अर्चना पटेल, साधु तिवारी, कलेक्टर ओझा, रत्नेश तिवारी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें