Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Fire broke out in the showroom when a call was made to the fire department the reply received was the Vehicle Pump not working and we cannot come
{"_id":"68204d8187e10ec03400c9ae","slug":"video-una-fire-broke-out-in-the-showroom-when-a-call-was-made-to-the-fire-department-the-reply-received-was-the-vehicle-pump-not-working-and-we-cannot-come-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: शोरूम में लगी आग, अग्रिशमन विभाग को किया फोन तो मिला जवाब- गाड़ी का पंप खराब है नहीं आ सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: शोरूम में लगी आग, अग्रिशमन विभाग को किया फोन तो मिला जवाब- गाड़ी का पंप खराब है नहीं आ सकते
बीती देर रात नंगल-भाखड़ा मुख्यमार्ग पर स्थित शर्मा स्टोर के निकट धीमान फर्नीचर नामक शोरूम में भयानक आग लग गई और जब तक नगर कौंसिल नंगल का अग्रिशमन विभाग मौके पर पहुंचता तब तक शोरूम और शोरूम में खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी भी जल कर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि शोरूम के पीछे ही शोरूम मालिक का परिवार अपने बच्चों के साथ रह रहा था और परिवार के लोगों ने अपने परिवाररिक सदस्यों व बच्चों को घर से निकाल सुरक्षित स्थान पर ले आए नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था। फिलहाल यहां शोरूम में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया और घर की दीवारों व छत्तों में दरारे आ गई। इस आग के कारण शोरूम में लगे पंखे बुरी तरह पिघल गए। लोगों में गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि शोरूम से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही बीबीएमबी का अग्रिशमन विभाग का दफ्तर था, लेकिन गाड़ी खराब होने की बात कहकर उन्होंने आने से मना कर दिया। उधर जब बीबीएमबी फायर स्टेशन पर तैनात फायर कर्मी राजीव कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी का पंप खराब होने के कारण उनकी टीम मौके पर गाड़ी के साथ नहीं पहुंच सकी, लेकिन नगर कौंसिल के कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने भी बचाव कार्य में हिसा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।