फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के रामपुर में वापस लौटी बरात, नकली जेवर देख भड़के घराती, शादी रूकी होने लगी पंचायत, नहीं सुलझा विवाद, पुलिस कर ही जांच

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 11 May 2025 07:39 PM IST

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट गांव में शनिवार की रात नकली जेवर देखकर घराती भड़क गए। सात फेरे से पूर्व विवाह की रस्म रोक दी गई। दूल्हा समेत उसके परिजनों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पंचायत के बाद लेनदेन पर मामला बिगड़ गया। थाने में दूल्हे के पिता ने वधू पक्ष को मांगा पैसा दिया तब उन्हें जाने दिया गया। इससे बिना दूल्हन के बारात लौट गई। रामपुर घाट निवासी संतोष धइकार की बेटी की शादी प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के बलापुर निवासी योगेश के साथ तय हुई। शनिवार को बारात धूमधाम से आई। द्वारचार के बाद बाराती और घराती खाना आदि खाए। जयमाल के बाद जब मंडप मे विवाह की रस्म शुरु हुई इस दौरान दुल्हन के लिए लाए गए जेवर पर बात बिगड़ गई। इस दौरान दुल्हे के पहले शादी होने की भी बात सामने आई तो सात फेरे के पूर्व ही शादी रोक दी गई। लेनदेन को लेकर मामला फंस गया तो ग्रामीणों ने दूल्हा समेत उसके परिजनों को बंधक बना लिया। थाने मे देर रात तक चली पंचायत मे दुल्हे के पिता ने एक लाख रुपये देकर बिना दुल्हन घर लौट गया। इसको लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मामला थाने में आया था। लेनदेन कराकर सुलझा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें