{"_id":"68204e66856102272c03bfaf","slug":"video-saltanapara-ma-palsa-sa-mathabhaugdha-ka-tharana-para-ma-gal-lgana-sa-eka-bthamasha-ghayal-satha-farara-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल... साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल... साथी फरार
यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों का सामना पुलिस से हो गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पास से असलहा, कारतूस के अलावा 24 किग्रा मांस व खाल मिली है।
मुठभेड़ बल्दीराय थाना क्षेत्र के सहायक शारदा नहर के नादा पुल पर हुई। मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस ने पुल के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने को कहा तो वह दोनों भागने लगे। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।
इस दौरान दूसरा बदमाश चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे बल्दीराय सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी पहचान समीम उर्फ सिविल निवासी नंदौली, बल्दीराय के रूप में हुई। उसके पास से एक असलहा, दो कारतूस, एक बाइक, 24 किग्रा प्रतिबंधित मांस एवं खाल बरामद हुई।
सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने भागने वाले बदमाश नाम मजूर उर्फ मंजू निवासी नंदौली, बल्दीराय बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।