फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में तालाब में डूबकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 07:47 PM IST

सैमरी गांव निवासी राजू प्रजापति के चार वर्षीय पुत्र शुभम की सोमवार को सुबह तालाब में डूबकर मौत हो गई। चाचा अशोक ने बताया कि शुभम सुबह नौ बजे करीब घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। गांव के बच्चों ने बताया कि वह तालाब के किनारे खेल रहा था। जब तालाब में उसकी तलाश की गई तो वह डूबा हुआ मिला। उसे तालाब से निकालकर तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता राजू तीन दिन पहले मजदूरी करने कानपुर गए थे। घर में मां शिवकली का रो-रोकर बुरा हाल है। शुभम अपने माता-पिता की एकलौती संतान था। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि तालाब में डूबकर बच्चे की मौत हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें