मझले बेटे व बहू से तंग आकर वृद्ध दंपती सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने अपने पुत्र और बहू पर अभद्र व्यवहार करने, फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अतर्रा के अत्रिनगर निवासी वृद्ध बाला प्रसाद अपनी पत्नी के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को शिकायती पत्र सौंप कर अपने मझले पुत्र व बहू पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पुत्र व बहू ने उनके खिलाफ अतर्रा कोतवाली में झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।